ई-टेंडरिंग को लेकर हरियाणा में बवाल मचा हुआ है। आपको बता दें, CM आवास का घेराव करने के लिए जा रहे सरपंचों पर पंचकूला में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 100 से अधिक सरपंच घायल हो गए हैं। वहीं, पंचकूला पुलिस ने देर रात 4 हजार सरपंचों के खिलाफ IPC की 10 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर पक्का धरना लगाकर बैठे सरपंचों ने कल CM के OSD भूपेश्वर दयाल को बैरंग लौटा दिया था। उनकी मांग है कि सीएम मनोहर लाल खुद यह बयान दें कि ई-टेंडरिंग वापस ले ली गई है। इसके बाद ही उनका धरना खत्म होगा। अब उन्हें किसी से कोई बातचीत नहीं करनी है। बता दें, सरपंच पिछले 26 घंटे से चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैठे हुए है। उन्होंने पूरी रात चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर काटी।