हिसार के जाखोद खेड़ा में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते में ट्रेन से कट कर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने पूरी कहानी बयान करते हुए कहा कि उसकी बहन को भी फंसाया जा रहा था। मृतक की पहचान गांव कुलेरी के बलविंद्र के तौर पर हुई है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह जींद की एक लड़की से प्यार करता था। लड़की ने दूसरी जगह शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने उसे झूठे मामले में फंसा कर ब्लैकमेल किया और 4 लाख रुपए हड़प लिए। इसके बाद भी परेशान करने लगे। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर लड़की सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।