बहादुरगढ़ में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण भी करता रहा। 20 फरवरी को पिता ने रेप किया। अगले दिन स्कूल गई तो वपस नहीं लौटी। इसके बाद पूरा भेद खुल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अपको बता दें, पिता की हवस का शिकार हुई बच्ची की उम्र 16 साल है। पिता के देहांत के बाद इसकी मां ने श्यामलाल से शादी कर ली थी। काफी समय से ये बहादुरगढ़ सेक्टर 6 थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रह रहे थे।