राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 131वां दिन है। जम्मू कश्मीर के रामबन में जोरदार बारिश के बाद यह यात्रा रद्द कर दी गई। लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। इसी वजह से यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया। मामले की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा और यात्रा फिर से 27 जनवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।