चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार थार (THAR) लड़की को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में लड़की घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना की एक CCTV भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है एक तेज रफ्तार थार आती है, और लड़की को रौंदते हुए निकल जाती है।
जानकारी के अनुसार, घायल लड़की का नाम तेजस्विता कौशल है। बताया गया है कि तेजस्विता हर रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने जाती थी। बीती रात्रि भी तेजस्विता अपनी मां के साथ मार्केट में गई हुई थी। वहीं एक तेज रफ्तार थार आती है और तेजस्विता को कुचलते हुए निकल जाती है। जिसके बाद तेजस्विता की मां राहगीरों को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। जिसके बाद तेजस्विता की मां ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तेजस्विता को अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

