रेप और हत्या के केस में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है। डेरामुखी ने हरियाणा सरकार के पास पैरोल की अर्जी लगाई है। अपको बता दें, राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे संत शाह सतनाम महाराज का जन्मदिन है। सिरसा डेरे की तरफ से हर साल इस दिन बड़ा आयोजन किया जाता है। जिसमें राम रहीम भी शामिल होना चाहता है।
अपको बता दें, 25 जनवरी को सत्संग व भंडारे के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजकर सिरसा आने की अनुमति मांगी है। पैरोल की अर्जी लगाने के बाद हरियाणा सरकार और प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि ये सरकार के लिए बड़ा रिस्क भी साबित हो सकता है। इसलिए इस पर गहनता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सिरसा DC के पास ऑर्डर की फाइल भी पहुंच चुकी है, जिस पर रिव्यू किया जाना बाकी है।

