राजस्थान में धुएं से दम घुटने की दो अलग-अलग जगहों पर 5 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें, चूरू के रतनगढ़ में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। और 3 महीने के मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बीकानेर में ऐसी ही घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार को रतनगढ़ के गांव गौरीसर निवासी अमरचंद प्रजापत की पत्नी सोना देवी, बहू गायत्री देवी, पोती तेजस्विनी और 3 महीने का पोता खुशी हाल है कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे दादा अमरचंद ने दरवाजा खटखटाया, जब अंदर से किसी की आवाज नहीं आई तो अमरचंद ने खिड़की से देखा तो सभी लोग चारपाई पर सोते नजर आए, कोई हलचल नहीं थी। 3 महीने का पोता खुशीहाल रो रहा था। फिर अमरचंद ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर गया और देखा पत्नी, बहू, और पोती मृत पड़े थे। दादा ने 3 महीने के पोते को बाहर निकाला और अस्पताल में ले गए। आपको बता दे, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और बच्चा वेंटिलेटर पर है।
वहीं, दूसरी घटना बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र की है। जहां दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। आपको बता दें अनिल और उसकी पत्नी पूर्णिमा रात को कमरे में अंगूठी जगह कर सो गए थे। आसपास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो दोनों के शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।