भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर काग्रेस ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इस पर सैंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने मंत्रालय को जवाब देते हुए कहा- राहुल गांधी ने 2020 से लेकर अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं, वही उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार सुरक्षा के तहत निर्देशों का उल्लंघन भी किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है।
आपको बता दें, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखी थी, और कहा था की 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में कई बार छेड़छाड़ हुई है। दिल्ली पुलिस यात्रा में बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने में नाकाम रही है। वेणुगोपाल ने कहा- कि राहुल गांधी को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है। राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी तो स्थिति काफी खराब हो गई थी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा था। जबकि इसी दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रहती थी।