हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले वाला आदित्य शर्मा (23) की अमेरिकी हमले में मौत हो गई। वह तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर थे। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है। आदित्य शर्मा जहाज पर डेक कैडेट के पद पर थे। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, ओमान स्थित भारतीय दूतावास लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। आदित्य शर्मा के पिता राजेश कुमार ने X पर पोस्ट कर लिखा- मैं उन तीन क्रू सदस्यों में से एक का पिता हूं जो लापता हैं। आदित्य शर्मा मेरा बेटा है। कृपया उसे खोजने और उसका पता लगाने में मदद करें। मेरे बेटे ने शिप पर सीनियर द्वारा शोषण की शिकायत की थी और वह अप्रैल में यह शिप छोड़ना चाहता है। हमारे पास सारी बातचीत का रिकॉर्ड मौजूद है। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आदित्य का पार्थिव शरीर जल्द स्वदेश लाने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं।

