कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं गईं। पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ रहे कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पर भी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता NEET परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही बेरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने एक्शन लिया। इसके बाद गिरफ्तार देने पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, MLA अशोक अरोड़ा समेत सीनियर लीडर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद हिरासत में लिया गया। हालांकि, 15 मिनट बाद ही सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेशाध्यक्ष निशांत कटारिया समेत कई नेता प्रदर्शन में शामिल हैं।

