अमृतसर: अमृतसर में 6 जून को मनाए जाने वाले ऑपरेशन ब्लू स्टार (घल्लूघारा) सप्ताह को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फ्लैग मार्च 6 जून तक जारी रहेगा।

फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, पुराने शहर के इलाकों, गोल्डन टेंपल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला जा रहा है। इस दौरान पुलिस जवान लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घल्लूघारा सप्ताह को देखते हुए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। इस संबंध में एसजीपीसी के साथ कई दौर की बैठकें भी की गई हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ की पांच कंपनियां अमृतसर पहुंच चुकी हैं और उन्हें शहर के बाहरी इलाकों में तैनात किया गया है।

