अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस (CI) ने ड्रग मनी और तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार CI अमृतसर को तस्कर के बारे में गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके बाद टीम ने अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर गांव माहल के पास स्पेशल नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, जिससे 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इतना ही नहीं, आरोपी से 8.4 लाख रुपए ड्रग मनी भी जब्त की गई है। नाबालिग आरोपी ने पुलिस को जो जानकारियां साझा की हैं, वे हैरान करने वाली हैं। जिसके बाद पुलिस ने नामी तस्कर रेशम सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। पंजाब में छिपे तस्कर अब पुलिस की नजरों से बचने के लिए बच्चों को पार्टी बना रहे हैं और उनकी आड़ में तस्करी चल रही है।

