मोहाली: ਧਨ-ਧਨ श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी की असीम कृपा से, कीर्तन के धनी, सच्च खंड वासी बाबा दर्शन सिंह जी की याद में वार्षिक भोग समारोह एवं सालाना बरसी समागम का आयोजन 30, 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर 2025 को गांव रूड़का स्थित गुरुद्वारा धना-भगत साहिब में किया जा रहा है। यह पवित्र आयोजन *बाबा लाल सिंह जी वेलफेयर कमेटी* और बाबा लाल सिंह जी एजुकेशनल ट्रस्ट (रजि.), सेक्टर 66/बी, आई.टी.आई., मोहाली के सहयोग से संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्टूबर (वीरवार) को प्रातः 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया जाएगा। 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को मध्य पाठ प्रातः 9:00 बजे होगा। 1 नवम्बर (शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे भोग श्री अखंड पाठ साहिब के पश्चात आरती एवं कीर्तन का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे होगा। तत्पश्चात संत समाज का समागम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान गुरु का लंगर पूरे दिन चलता रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक आमंत्रित किया गया है।
गुरुद्वारा धना-भगत साहिब तथा समस्त संगत की ओर से सभी संगत भाई, बहन और बच्चों को इस पवित्र आयोजन में सादर निमंत्रण दिया गया है।
सेवादार: भाई हरदीप सिंह, बीबी बीना गुरसिमरन कौर एवं अमरजीत सिंह
संपर्क: 📞 99148-20145, 98785-60255

