ग्रेटर नोएडा में बीती देर रात एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 11.30 बजे सभी कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान नोएडा डिपो की बेकाबू स्पीड से दौड़ती बस आई। उसने सड़क किनारे खड़े कर्मचारियों को रौंद दिया। हादसे में 7 कर्मचारी बस की चपेट में आए। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, और 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। अपको बता दें, सभी मृतक और घायल हीरो मोटर्स कंपनी में काम करते थे। वह शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे।