भारत में 12 चीतों का दूसरा बैच इसी महीने आने की संभावना है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इसकी जानकारी आज मंगलवार को दी है। इस बार दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए जाएंगे। ये चीते भी कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से 8 चीतों के पहले बैच को छोड़ा था।