हिसार: अमित शाह हिसार के पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में महाविजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में हरियाणा का जवान, अन्न भंडारण में हरियाणा का किसान व खेलों में मेडल दिलाने में हरियाणा के खिलाड़ी की अग्रणी भूमिका है , लेकिन कांग्रेस ने इन तीनों को ही खत्म करने का प्रयास किया। हरियाणा के जवान की वजह से हम अपने घरों में निश्चित होकर सो रहे हैं, किसान की वजह से भरपेट खाना खा रहे हैं और खिलाड़ियों की वजह से हर खेल में मेडल ला रहे हैं। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद हर क्षेत्र के साथ-साथ इन तीनों क्षेत्रों को प्रमुखता से आगे बढ़ाया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले जवानों की सुध ली और वन रैंक वन पैंशन योजना लागू की। परन्तु अमित शाह ने यह नहीं बताया कि भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर सेवा शुरू की जो युवाओं के लिए सही साबित होने वाली नहीं है। किसान ने आंदोलन क्यों किया जो भाजपा सरकार में हुआ उनके विषय में एक शब्द नहीं कहा। जहां तक खिलाड़ियों की बात है देश की खिलाड़ी बेटियों के साथ दिल्ली की सड़कों पर क्या हुआ था जो भाजपा सरकार में ही हुआ था उस पर भी कोई टिप्पणी नहीं की। मोदी सरकार ने खेलों का बजट तीन गुणा बढ़ाया, बेघर लोगों को मकान देने की योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, जिसने हजारों करोेड़ के घोटाले किए। शाह ने कहा कि गरीब का बेटा नरेन्द्र मोदी है, जो 10 साल से प्रधानमंत्री है, 15 साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन पर 25 पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। परन्तु अमित शाह ने एक बार भी अदानी, अम्बानी का जिक्र नहीं किया। महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीओके हमारा है, हमारा रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे जबकि कांग्रेस कहती है कि पाक के पास एटम बम है उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में रोज पाकिस्तान से आंतकी आते थे, बम धमाके करते थे और उनका कुछ नहीं बिगड़ता था। मोदी शासन में एक दो घटनाएं हुए, हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा और आज देश में कोई आतंकवादी या नक्सलवादी घटना नहीं है। शाह ने पुलवामा घटना का बिलकुल ज़िक्र नहीं किया जो भाजपा सरकार ने 2019 चुनाव से ठीक पहले हुई थी।
महाविजय संकल्प रैली में अमित शाह ने कहा कि अब तक पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। अब छटे चरण में हरियाणा की जनता की भूमिका विशेष रहेगी जो सब कुछ पलटने का काम करेगी।अमित शाह ने कहा कांग्रेस को अपना परम्परागत वोट खिसकने का डर है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का वजूद नहीं बचने वाला।
अमित शाह ने कहा कि कोरोना काल में देश की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक व हिम्मत वाले फैसले लिए। कोरोना वैक्सीन लगवाकर देशवासियों का जीवन सुरक्षित किया। उन्होंने वैक्सीन के दुष्परिणामों के लिए नहीं बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कोरोना काल व वैक्सीन के समय सरकार के कदमों का विरोध करके ओछी राजनीति की। विजय संकल्प रैली के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हुड्डा कोई मुख्यमंत्री नहीं बल्कि दिल्ली दरबार के दामाद के दरबारी बने हुए थे। जो दरबारी होगा वो दरबारी वाला ही काम करेगा, मुख्यमंत्री वाला काम कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे केन्द्र में रही हो या हरियाणा में, उसने भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं किया। अमित शाह ने महा विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार की जनता सेे अपील की कि मतदान के दिन हिसार से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं। उनकी जीत तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में मुख्य रहेगी।
रैली में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भव्य बिश्नोई, डॉ. आशा खेदड़, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदलि, रवि सैनी, रणधीर पनिहार ईश्वर मालवाल, नरेश जांगड़ा,शकुंतला राजलीवाला, पूर्व विधायक वेद नारंग प्रोफेसर छतरपाल सिंह,आशीष जोशी, धर्मबीर रतेरिया के साथ साथ बड़ी संख्या में संत रामपाल के अनुयाई मौजूद रहे।

