हिसार: हिसार के सेक्टर 9-11 में दिवाली पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर 6 लाख रुपए की चोरी हो गई। 1980 में रिटायर्ड हुए पुलिसकर्मी का बेटा और पौता सेक्टर 9-11 में रहते हैं। बेटे सुरेंद्र कुमार मनचंदा जूतों-चप्पलों का व्यापार करते हैं और पोता हिसार में अकाउंटेंट का काम करता है। उसके पिता पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे और उनका निधन हो चुका है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मैं भिवानी का रहने वाला हूं हिसार के घर में मैं और मेरी पत्नी मधु रहते हैं। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धनतेरस पर दोपहर बाद वह अपनी बेटियों के पास फतेहाबाद गए थे और वहां से छोटी दिवाली वाले दिन लौटे तो पता चला उनके घर के ताले टूटे हुए और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर में किराएदार रहता है वो लुधियाना का रहने वाला है और वो हमसे पहले यहां से चला गया था। इसके बाद हम बेटियों के यहां चले गए तो घर सुनसान पड़ा था। घर पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है और ना ही घर के सामने कोई कैमरा है। चोरी के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की और जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिला है।
मैं बेटियों से मिलने गया था : सेक्टर 9-11 में वीटा बूथ के पास 2041 मेरा मकान नंबर है। मैं और मेरी पत्नी मधु 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे अपना मकान बंद करके फतेहाबाद दिवाली की बधाई व समान देने अपनी लड़कियों के पास गए थे। 19 अक्टूबर को अगले दिन शाम को हम घर पर आए। हमने आकर देखा की हमारे मेन दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है और अंदर के दरवाजे की जाली कटी हुई है। हमने अंदर जाकर देखा तो बेड पर समान बिखरा हुआ था।
4 तोला सोना और कैश ले गए : सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बैंड के अंदर रखा सामान 50000 हजार रुपए कैश, 3 सोने के अंगुठी महिला, एक जोडी कानों की चेन, एक जोड़ी टोपस, 3 ग्राम सोने की टुकड़ी, एक सोने की अंगुठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, 3 चांदी के सिक्के, एक पुलिस मैडल, 3 हजार रुपए के पुराने सिक्के नहीं मिले।
हमारे ऊपर रहने वाला किराएदार अजय बहल रहता है। उसके कमरे का भी ताला तोडकर अंदर जा कर चोरी करने की कोशिश की गई है। हमारे आभूषणों का वजन करीब 4 तोले है।

