हिसार: हरियाणा के हिसार में शनिवार सुबह महिला की हत्या कर दी गई। उसके सिर पत्थर से वार किए गए। महिला का शव घर की छत पर खून से लथपथ मिला। मृतका की पहचान कविता (40) के रूप में हुई है। मृतका की मां संतोष के अनुसार कविता बीती रात नीचे कमरे में उसके पास ही सोई थी। रात को कब वह छत पर जाकर सोई, इसका उसे कोई अंदाजा नहीं है। सुबह जब आंख खुली और उसने कविता को बिस्तर पर नहीं पाया, तो वह उसे देखने छत पर गई। वहां कविता का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। कविता पति से अलग होकर मां के साथ रह रही थी।