नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है।
दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार रात बादल फटने से 5 लोगों की मौत हो गई। SDRF ने रूद्रप्रयाग में 40 और कुम्म गांव में 30 लोगों का रेस्क्यू किया। पंजाब के फिरोजपुर में बारिश के चलते 62 गांव प्रभावित हुए। प्रशासन ने 2500 से ज्यादा लोगों को अब तक सुरक्षित जगह पहुंचाया है। 13 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं।
पंजाब में बारिश के चलते 9 जिलों में भीषण बाढ़ आ गई है। इनमें पठानकोट, बटाला, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर शामिल हैं। एयरफोर्स ने राज्य में 46 लोगों को बचाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 750 किलोग्राम राहत सामग्री बांटी गई। 9 जिलों में ड्रोन से खाना पहुंचाया गया