चंडीगढ़/संदीप सैनी: आज विश्व पर्यावरण दिवस के एक समारोह में,100 से अधिक प्रतिभागी राजीव गांधी आईटी पार्क में एक जीवंत वॉकथॉन और पौधारोपण अभियान के लिए एकत्रित हुए। डीएलएफ सिटीसेंटर चंडीगढ़ द्वारा आशमन फाउंडेशन, एचडीएफसी, बीओएनएन, मूल सृष्टि एनजीओ और सीआरपीएफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने जलवायु परिवर्तन जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समुदाय की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

इस कार्यक्रम में कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल थीं:आशी हरियाणा द्वारा मानव श्रृंखला प्रदर्शन, टाइनर द्वारा विशेष फिटनेस चैलेंज ,एसपी कमल सिसोदिया और डॉ. बलकार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम ने पौधा रोपण किया ।बॉन ने युवा प्रतिभागियों के लिए उदारतापूर्वक विशेष उपहार प्रदान किए ।इस अवसर पर आसमाँ फाउंडेशन की स्टेट प्रेसिडेंट प्रियंका पुनिया ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि हर बच्चे और बड़े को पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए । घर में लगे आरओ के रिजेक्टेड पानी को इकट्ठा करके सफ़ाई जैसे कामों में रियूज़ ज़रूर करना चाहिए । एक लीटर पानी को साफ़ करने में कम से कम 3-4 लीटर पानी वेस्ट होता है । इसलिए हर घर में ये पानी रियूज़ होना चाहिए । श्रीमती पुनिया ने कहा कि इस से छोटा प्रयास कोई और नहीं हो सकता पानी बचाने अगर कर लिया जाये तो । इस अवसर पर वीजे अमन,आर जे वन्दिता,मुनीश पुंडीर , एकता गुप्ता,कनु शर्मा , सविता किन्द्री जैसे समाज सेवी भी उपस्तिथ थे ।
डीएलएफ सिटीसेंटर चंडीगढ़ विभिन्न पहलों और आयोजनों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

