नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली दौरे पर हैं। वह कल रात दिल्ली पहुंचे और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत द्वारा आयोजित डिनर में अनौपचारिक रूप से शामिल हुए। आज सीएम सैनी एक बार फिर सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरियाणा दौरे पर रहेंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में पीएम से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। देर रात सीएम सैनी दिल्ली से चंडीगढ़ लौटेंगे।
राष्ट्रपति भवन में आज सीजेआई सूर्यकांत का शपथ ग्रहण समारोह
आज राष्ट्रपति भवन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हो सकते हैं। सूर्यकांत हरियाणा के हिसार जिले के पेटवाड़ गांव के रहने वाले हैं।

