Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी डिटेल: CS ने ऑर्डर जारी किए

31 तक देना होगा ब्योरा, नहीं देने पर कार्रवाई होगी

December 29, 2025
0
CM सैनी ने 6 पटवारियों को सस्पेंड किया: खराब फसल की एक ही फोटो कई बार अपलोड की

हरियाणा सरकार ने आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से प्रॉपर्टी डिटेल मांगी है। इसको लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से ऑर्डर जारी किए गए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी IAS अधिकारियों, जिनमें हरियाणा के अधिकारी भी शामिल हैं, को 31 जनवरी 2026 तक अपनी अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करने का निर्देश दिया है। समय पर विवरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और पदोन्नति रोकने की चेतावनी दी गई है। जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

केंद्र-विदेश में नहीं मिल पाएगी प्रतिनियुक्ति

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह आदेश एक वार्षिक परंपरा है और यह डीओपीटी के 4 अप्रैल, 2011 के निर्देश के अनुसार है। जिसके मुताबिक, ‘आईपीआर को समय पर प्रस्तुत करने में विफल रहने का नतीजा सतर्कता मंजूरी को खारिज कर देगा। अधिकारी ने बताया, ‘जो लोग समय पर संपत्ति का विवरण नहीं जमा करते हैं, उन्हें विदेशी पोस्टिंग सहित केंद्र सरकार के किसी भी पद के लिए अयोग्य माना जाएगा। डीओपीटी के अनुसार, देश भर में 5,004 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी काम कर रहे हैं।

अप्रैल में सामने आई थी प्रॉपर्टी डिटेल

हाल ही में हरियाणा के शीर्ष IAS अधिकारियों (जैसे मुख्य सचिव, गृह सचिव) की संपत्ति का ब्योरा सामने आया था। जिसमें उनके पास विभिन्न शहरों में फ्लैट, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियां हैं। यह निर्देश केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश के IAS अधिकारियों के लिए जारी किए गए हैं, इसलिए हरियाणा के अधिकारियों को भी यह जानकारी अनिवार्य रूप से दी गई है। संक्षेप में हरियाणा सरकार के IAS अधिकारियों सहित सभी IAS अधिकारियों को अपनी संपत्ति का विवरण देना होगा, अन्यथा उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा के अधिकारी करोड़पति

हरियाणा के अधिकारियों की प्रॉपर्टी को लेकर अप्रैल में खुलासा हो चुका है। इस खुलासे में सामने आया है कि हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी का उत्तर प्रदेश में आम का बाग है। पंचकूला और गुरुग्राम में फ्लैट भी हैं। गृह सचिव सुमिता मिश्रा के पास दिल्ली में साढ़े 3 करोड़ का बिल्डर फ्लोर है। CM नायब सैनी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण गुप्ता की हिसार में ढाई करोड़ की जमीन है। चर्चित IAS अशोक खेमका का गुरुग्राम में 3 करोड़ का फ्लैट है। पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर की हरियाणा के अलावा पंजाब के मोहाली, कपूरथला और बठिंडा में भी जमीन है। वहीं पत्नी के नाम पर गुरुग्राम में 4 करोड़ का घर है। CID चीफ सौरभ सिंह के पास UP में 5 एकड़ जमीन है।

ये फैक्ट IAS और IPS अफसरों द्वारा केंद्र सरकार को दी गई जानकारी में सामने आए हैं। हरियाणा कैडर के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वह कौन से फार्म हाउस, घर और प्लॉट के मालिक हैं? और उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? बता दें हरियाणा कैडर में अभी 169 IAS और 106 IPS अधिकारी हैं।

SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.