हरियाणा में 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) ने गवर्नर से BJP सरकार का फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की है। जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि उन्होंने गवर्नर को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा है कि सरकार का फ्लोर टेस्ट कराएं। अगर इसके पास बहुमत नहीं तो तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाएं। दुष्यंत ने भाजपा पर नए तरीके से हॉर्स ट्रेडिंग के भी आरोप लगाए हैं। मनोहर लाल खट्टर के CM रहते दुष्यंत चौटाला भी भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार में साढ़े 4 साल डिप्टी सीएम रहे।

भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने वाले पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने गवर्नर को ही समर्थन वापसी का पत्र भेजा है। वहीं भाजपा के पास हरियाणा में सरकार बचाने के 3 रास्ते बचे हुए हैं। वहीं विपक्ष के पास भी 2 रास्ते हैं, जिससे वह इस सरकार को गिरा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए विपक्ष मानसून सेशन का इंतजार कर रहा है।

