Thursday, October 9, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

हरियाणा में INLD ने लॉन्च किया सेवक ऐप: अभय चौटाला बोले-15 दिन में शिकायतों का करेंगे खुलासा

CM विंडो से सरकार बना रही बेवकूफ

September 17, 2025
0
हरियाणा में INLD ने लॉन्च किया सेवक ऐप: अभय चौटाला बोले-15 दिन में शिकायतों का करेंगे खुलासा

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में स्थित पार्टी कार्यालय प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल का जन्मदिन है और इस उपलक्ष में रोहतक में सम्मान दिवस रैली की आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस एक साल में भाजपा शासन से ऊब चुके हैं। खासकर युवा वर्ग बेरोजगारी और बीजेपी सरकार के गलत फैसलों से बेहद परेशान और मायूस है। वहीं मुख्य विपक्ष पूरी तरह से खत्म हो चुका है। सरकार पर आरोप लगाने के दौरान अभय सिंह चौटाला ने सेवक नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह ऐप आधिकारिक तौर पर 25 सितंबर को जारी होगा। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से लोग सीधा उनसे जुड़े सकेंगे।

हर 15 दिनों में शिकायतों का खुलासा करेंगे

अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों को बताया कि इस ऐप पर लोग अपनी समस्याओं के बारे में बताएंगे और हम उस व्यक्ति की समस्या का समाधान करवाएंगे। हमारी ओर से ऐप तैयार है, इसका नाम सेवक है। लोगों की शिकायतें मेरे और मेरी टीम की पास आएंगी फिर हम इसे सरकार के पास भेजेंगे। उन्होंने बताया कि हर 15 दिन में जो शिकायतें आएंगी उनको मीडिया में भी उजागर किया जाएगा। बीजेपी सरकार ने सीएम विंडो बनाई जो सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बनाई थी, इससे किसी को न्याय नहीं मिला। लेकिन हम लोगों को न्याय दिलाएंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

पहली: जजपा ने लोगों के साथ धोखा किया

जब वे सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देने लोगों के बीच में गए तब युवाओं ने दो महत्वपूर्ण बातें उन्हें बताई। पहली यह कि जजपा के साथ साथ कांग्रेस ने भी उनके साथ धोखा किया है। 2019 में भाजपा 40 पर आ गई थी। 10 लोग जो चौधरी देवीलाल का नाम लेकर जीत कर आए वो चुनाव से पहले भाजपा को यमुना पार करने की बात करते थे। लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने धोखा किया और भाजपा के साथ सरकार में मिल गए और बड़े बड़े घोटाले किए। इस बार उनको तो लोगों ने पूरी तरह से खत्म कर दिया। उन सबकी जमानत जब्त हुई।

दूसरी: हुड्‌डा ने भाजपा से मिलकर मेरे साथ धोखा किया

दूसरी बात लोगों ने बताई कि इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उसके बेटे ने भाजपा का साथ देकर उनके साथ धोखा किया। भाजपा ने हुड्डा पर ईडी की रेड करवाई। हुड्डा राज में एक रामप्रस्था नाम का बिल्डर खड़ा हुआ था, जब ईडी ने उस पर रेड की तब उसके साथ हुड्डा परिवार के संबंधों का पता चला। ईडी ने पर्चा दर्ज किया, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार नहीं किया। गिरफ्तार न करने की एवज में हुड्डा को भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दी जाए। जैसा बीजेपी ने कहा वैसे ही हुड्डा ने किया। जिसके कारण 30 में से 16 कांग्रेसी विधायक हार गए और बीजेपी के जीत गए।

धमकी मिलने पर बोले अभय सिंह

जान से मारने की धमकी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे जब फोन पर धमकी मिली थी तब हमने उसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मुझे आज तक इसके बारे में पुलिस की ओर से कुछ नहीं बताया गया। मैंने रिमाइंडर भेजा है अगर ये कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो कानूनी रास्ता अपनाऊंगा। बीजेपी सरकार ने कहा कि आपकी सुरक्षा बढ़ा देते हैं लेकिन मैंने कहा कि सुरक्षा बढ़ाना समाधान नहीं है अपराधियों पर नकेल कसनी होगी।

SendShare198Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.