हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फर्जी पोर्टल के बाद अब साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही इन पेजों पर अफवाह फैलाई जा रही है कि CET रजिस्ट्रेशन के लिए डेट बढ़ा दी गई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशियल पेज नहीं है। CET के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। आज रात 12 बजे तक युवा अप्लाई कर पाएंगे। इसके बाद 14 जून तक कैंडिडेट्स फीस जमा करवा सकते हैं।
चेयरमैन हिम्मत सिंह की CET पर 2 अहम बातें…
- 11 जून को 1.62 लाख आवेदन आए: चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि 10 जून को कमीशन को 1,08,013 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 11 जून को कुल 1,62,472 आवेदन प्राप्त हुए। 12 जून को रात 12:00 – 12:01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन प्राप्त हुए। 1,08,013 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कल, यानी 11 जून को कुल 1,62,472 आवेदन प्राप्त हुए। आज दिनांक 12 जून को रात 12:00 – 12:01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन प्राप्त हुए।
- 3 बार OTP रिक्वेस्ट करने पर यूजर ब्लॉक: उन्होंने आगे कहा कि एक अभ्यर्थी द्वारा सीईटी रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ही समय पर 3 से ज्यादा बार OTP रिक्वेस्ट की गई थी, जिसकी वजह से सॉफ्टवेयर ने इस यूजर को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है। अन्य अभ्यर्थी ध्यान दें कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा ।

