पानीपत: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है पानीपत शहर से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। रोहिता के साथ उनके परिवार ने भी रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस जॉइन की। रोहिता रेवड़ी का कहना है कि BJP में मुझे मान-सम्मान नहीं मिला। इस वजह से पार्टी छोड़ दी। उदयभान ने कहा कि रोहिता के आने से कांग्रेस को पानीपत में मजबूती मिलेगी।

रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई। इसके लिए वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिली थीं। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की वजह से वह पार्टी से नाराज थीं। खास तौर से मनोहर लाल के प्रति उनकी नाराजगी ज्यादा ही थी।

