हरियाणा के हिसार में फिरौती के लिए धमकी-फायरिंग व्यापारी भड़क गए हैं। उन्होंने 4 दिन में 3 बड़े व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने को लेकर बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का समय दिया था लेकिन पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। जिसके बाद आज शुक्रवार को ऑटो मार्केट और अनाज मंडी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी हैं। गुरुवार शाम को व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग ने पूरी मार्केट में मुनादी करवाकर व्यापारियों से सहयोग मांगा। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि जब तक सरकार अपराधियों पर पक्का चीरा नहीं लगाती, इन पर अंकुश लगाना मुश्किल है।

