हरियाणा में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी गर्म हवाएं भीषण गर्मी का कारण बनने जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इसके कारण 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।
अगले एक सप्ताह में हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार बन रहे हैं। 4 दिन के अंधड़ और बूंदाबांदी के 24 के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है। हिसार का अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं अंबाला, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत में भी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़कर 42 से 43 डिग्री तक रहा।

