हरियाणा के कैथल में 2 लड़कों की गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाशें ड्रेन के पास फेंक दी गईं। दोनों रविवार शाम से लापता थे। पहले परिवार को लगा कि इनमें एक लड़का 10वीं के पास हो गया था तो उसकी खुशी मनाने गए होंगे। हालांकि देर रात घर न लौटने पर उनकी तलाश की गई। मोबाइल लोकेशन से परिजन ड्रेन के पास पहुंचे तो हत्याकांड का पता चला। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। दोनों लड़कों की पहचान बरेटा गांव निवासी प्रिंस (15) पुत्र रोहताश और अरमान (16) पुत्र प्रीतम के रूप में हुई है। अरमान पांच बहनों को इकलौता भाई था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने प्रिंस की पिता की शिकायत पर गांव के ही नौ नाबालिग लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार शाम को 5 बजे से लापता हुए चाचा बनी सिंह ने बताया कि प्रिंस और अरमान रविवार की शाम को साढ़े 4 बजे गांव के शिव मंदिर के पास देखे गए थे। इसके बाद घर आकर पशुओं को पानी पिलाया। यहां परिजनों ने दोनों को 5 बजे तक देखा। पशुओं पानी पिलाने के बाद दोनों साथ ही घर से निकलते देखे गए। मगर, इसके बाद से उनका पता नहीं चला।
प्रिंस का आया था 10वीं का रिजल्ट चाचा बनी सिंह के मुताबिक प्रिंस को 17 मई को ही दसवीं का रिजल्ट आया था। इसमें वह पास हो गया था। दोनों के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर सोचा कि पास होने की खुशी मनाने चले गए होंगे, आ जाएंगे। मगर, रात तक नहीं आए तो परिवार ने तलाश शुरू की। पूरा गांव छान मारा, लेकिन कोई पता नहीं चला। मोबाइल पर कॉल की गई तो वह भी नहीं मिला।
लोकेशन निकलवाई, धनौरा तालाब के पास मिली चाचा बनी सिंह ने बताया कि काफी देर तक तलाश करने के बाद दोनों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई, जो 5 किलोमीटर दूर धनौरा तालाब के पास मिली। इसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में गांव वाले धनौरा तालाब पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश की। यहां जगह तलाशा, लेकिन दोनों को पता नहीं चला। थक-हार कर सभी घर लौट आए।