चंडीगढ़: हरियाणा में बड़े स्तर पर जजों के ट्रांसफर किए गए हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 14 जिला जज सहित एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जजों को बदला है। ये आदेश 20 नवंबर से लागू होंगे। आदेश में कहा गया है कि MP-MLA से जुड़े केस देख रहे जज तभी चार्ज छोड़ेंगे, जब उनकी जगह पर दूसरे जज जॉइन कर लेंगे।


