सोनीपत: हरियाणा में VIP नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में एक बार फिर रिकॉर्ड टूट गया। फैंसी नंबर HR88B8888 ने बोली के दौरान 1.17 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। यह अब तक का देश का सबसे महंगा माना जा रहा नंबर है। ये नंबर चरखी दादरी के बाढड़ा का है।बुधवार को हरियाणा की साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी में यह नंबर प्लेट सबसे चर्चित रही। इस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया।
- 1.17 करोड़ की बोली लगीः शाम 5 बजे बोली खत्म होते-होते कीमत 1.17 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे महंगा वाहन नंबर बन गया है। दोपहर 12 बजे तक यह बोली 88 लाख रुपए पर थी।
- बोली के लिए 4500 रुपए में हाेता है रजिस्ट्रेशनः जानकारी के मुताबिक 4500 रुपए में वीआई पी नंबर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। जिसमें अलग-अलग लोग अलग-अलग नंबर के लिए ऑनलाइन बोली लगाते हैं और इसके लिए 5 दिन का समय होता है।
- 5 दिन में नंबर ब्लॉक करना होताः 5 दिन भीतर नंबर ब्लॉक करना होता है और बोली लगाई हुई फीस कटवानी होती है। अगर फीस नहीं कटवाते तो 4500 रुपए ब्लॉक हो जाते हैं। वह रिफंड नहीं होते और वह बोली से बाहर हो जाता है। इससे पहले पिछले सप्ताह ‘HR22W2222’ नंबर 37.91 लाख रुपए में बिका था।

