चंडीगढ़: हरियाणा में 8 टोल प्लाजा बंद होंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को CM मनोहर लाल ने की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जनता को सालाना 22.48 करोड़ रुपए की बचत होगी। इसमें कुरूक्षेत्र जिले में पिहोवा-पटियाला रोड पर बने तेओकड़ टोल प्लाजा और होडल-नूंह-पटौदी रोड पर सौंध, चरोदा और पथरेड़ी टोल बंद होंगे। इसके साथ राय-नाहरा-बरौदा टोल, बहादुरगढ़ रोड पर बामनोली टोल, पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर सुनहेरा टोल प्लाजा और फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना रोड पर बंधवाड़ी टोल बंद होंगे।

