हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। इससे 2 युवकों की मौके पर हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल लाया गया, लेकिन एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।
मरने वाले तीनों युवक UP के बागपत के रहने वाले हैं। वह UP से मुरथल के ढाबे पर पराठे खाने के लिए आए थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए
- पराठे खाने के बाद घर लौट रहे थे: बागपत के बिनोली का प्रिंस, शेखर उर्फ आदित्य, विशाल और सिरसली का सचिन गुरुवार को मशहूर मुरथल के ढाबे पर पराठे खाने आए थे। देर रात पराठे खाकर घर लौट रहे थे। इस बीच सोनीपत के सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में आग लग गई।
- तीनों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती: हादसे में सचिन और प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेखर उर्फ आदित्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार चौथे युवक विशाल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
- हादसे के बाद लगी आग, ट्रैफिक भी प्रभावित: स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगने के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने आग बुझाई और घायलों को युवकों को पहुंचाया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी बाधित रहा।
- पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों को दी सूचना: बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

