हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि अल सुबह चार बजे सोते हुए तेजधार हथियार के वार से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर कहा-
मैंने पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो, लाश घर में पड़ी है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। जानकारी सामने आई है कि दोनों की 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे है, जिनमें से एक 19 साल का है।
शाम का मजदूरी करके घर लौटा था आरोपी बताया गया कि गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी आरोपी रोहताश नाथुसरी चौपटा एरिया में क्रसर, बजरी की दुकान में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को वह चौपटा से काम से घर आया था। सुबह अचानक घटना का अंजाम दे दिया। हत्या क्यों की गई? पुलिस कारणों का पता लगा रही है। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के आने पड़ोसियों को हत्या की जानकारी हुई ग्रामीणों के अनुसार रोहताश नशे का आदी भी नहीं था और न ही शाम को किसी ने उनके घर पर झगड़े की आवाज सुनी। जब सुबह पुलिस पहुंची तो उन्हें हत्या का पता चला। मृतका की डेडबॉडी देखकर सब हैरान रह गए। बताया कि रोहताश ऐसा कर देगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।
सोते वक्त कस्सी से वार कर काटा गला घटना की सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक, रोहताश ने कस्सी (फावड़े नुमा हथियार) से एक ही वार में अपनी पत्नी का गला काट दिया था। पुलिस ने कस्सी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी को पकड़ लिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।
खुलवाई थी किरयाने की दुकान, मिलकर चलाते थे परिवार ग्रामीणों के अनुसार मृतका माया देवी अपने घर के कामकाज के साथ-साथ दुकान भी करती थी। आरोपी रोहताश ने करीब सात से आठ पहले खुद ही पत्नी माया को घर पर किरयाने की दुकान करवाई थी, जिसमें साथ ही मनियारी का सामान रखवाया। ऐसे में दोनों मिलकर घर खर्च चला रहे थे।
पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी सूचना मृतका मायका का मायका सिरसा जिले के गांव महमदपुरिया में है। हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया। इसके साथ ही मकान को लॉक कर दिया है। अब मृतका के परिजनों के आने का इंतजार है।