Saturday, October 11, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home होम

हरियाणा के 11 शहरों में आज ब्लैकआउट होगा

हिसार में सायरन प्रैक्टिस, पंजाब में 20 जगह, शिमला-चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल होगी

May 7, 2025
0
हरियाणा के 11 शहरों में आज ब्लैकआउट होगा

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर चिन्हित हरियाणा के 11 चुनिंदा शहरों में आज हवाई हमले के दौरान बचने के लिए मॉक ड्रिल होगी। इससे पहले मंगलवार शाम को हिसार में सायरन बजाकर प्रैक्टिस की गई। अंबाला में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। हरियाणा के अलावा, पंजाब में भी 20 जगह यह मॉक ड्रिल होगी। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी मॉक ड्रिल की जाएगी। आज शाम को हवाई हमले के संकेत के तौर पर सायरन बजते ही इन शहरों में से कई इलाकों में ब्लैकआउट हो जाएगा। इस दौरान आधे घंटे के लिए यहां बिजली बंद की जाएगी। इस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का मकसद ये जांचना है कि जंग में मिसाइल या दूसरे हवाई हमले के दौरान आम जनता और सरकारी तंत्र कितनी तेजी से इमरजेंसी मदद के लिए एक्टिव हो पाता है।

हरियाणा के 11 शहरों में कब होगी मॉक ड्रिल-ब्लैकआउट

हिसार: 10 मिनट का ब्लैक आउट होगा यहां शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी। इसके बाद 7:30 बजे से ब्लैकआउट होगा। हिसार में आर्मी कैंट है। इसके अलावा अभी यहां नया एयरपोर्ट बना है।

गुरुग्राम: रात 9 बजे होगा ब्लैकआउट यहां देवीलाल स्टेडियम में सुबह 11 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके बाद रात 9 बजे से आधे घंटे का ब्लैकआउट किया जाएगा। मॉक ड्रिल के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

पानीपत: शाम 4 बजे मॉक ड्रिल यहां के लघु सचिवालय में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी। DC डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि कल सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें गृह मंत्रालय के आदेशों पर चर्चा कर ब्लैकआउट का फैसला लिया जाएगा।

रोहतक: मॉक ड्रिल-ब्लैकआउट का टाइम तय नहीं यहां अभी मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट की टाइमिंग को लेकर फैसला नहीं लिया गया है। एडीसी नरेंद्र कुमार का कहना है कि सुबह चीफ सेक्रेटरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी, उसके बाद मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का टाइम तय किया जाएगा।

फरीदाबाद: कर्मचारियों की छुट्‌टी कैंसिल यहां शाम 4 बजे चार जगह मॉक ड्रिल कराई जाएगी। DC ने सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्‌टी कैंसिल कर दी है। जिला मुख्यालय, उपमंडल कार्यालय, पुलिस विभाग और अस्पताल स्तर पर मॉक ड्रिल होगी, जिसमें कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

सोनीपत: सायरन बजते ही 4 बजे मॉक ड्रिल होगी शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। लघु सचिवालय परिसर में स्टेज एरिया निर्धारित किया गया है। DC डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ सायरन बजाए जाएंगे, जिसके बाद अभ्यास शुरू होगा।

अंबाला: मॉक ड्रिल की टाइमिंग तय नहीं यहां अभी मॉक ड्रिल की टाइमिंग तय नहीं हुई है। DC अजय सिंह तोमर ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एयर सायरन बजेगा। बिजली भी कुछ देर के लिए बंद कर दी जाएगी। ऐसी स्थिति में लोग घबराएं नहीं और संयम बनाएं रखें।

झज्जर: मॉक ड्रिल शाम 4 बजे, कंट्रोल रूम बनाया यहां मॉक ड्रिल शाम 4 बजे से शुरू होगी। ADC सलोनी शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल से पहले ड्राइ रन भी किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। मॉक ड्रिल के सुचारू संचालन के लिए जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

पंचकूला: यहां सेना के पश्चिमी कमान का हेडक्वार्टर यहां अभी मॉक ड्रिल का समय तय नहीं किया गया है। हालांकि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां चंडी मंदिर में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान का मुख्यालय है।

सिरसा: आधे घंटे के लिए बिजली बंद होगी यहां 10 जगहों पर मॉक ड्रिल होगी। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है। इसके बाद रात को 10 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद की जाएगी यानी ब्लैकआउट होगा।

यमुनानगर: मॉक ड्रिल की टाइमिंग तय नहीं यहां मॉक ड्रिल को लेकर टाइमिंग तय नहीं हुई है। आज सुबह DC पार्थ गुप्ता और SP सुरेंद्र सिंह भौरिया इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेगें। वहीं अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

SendShare197Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.