Sunday, June 8, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा

हरियाणा के सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती: आज ही मुख्य सूचना आयुक्त समेत 5 का शपथग्रहण हुआ

BJP नेता की बेटी ने शपथ नहीं ली

May 26, 2025
0
हरियाणा के सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती: आज ही मुख्य सूचना आयुक्त समेत 5 का शपथग्रहण हुआ

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सोमवार को मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ ली। गवर्नर हाउस में हुए समारोह में अमरजीत सिंह, कर्मवारी सैनी, नीता खेड़ा और संजय मदान को भी गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई। हालांकि राज्य सूचना आयुक्त प्रियंका धूपड़ शपथ लेने के लिए नहीं पहुंचीं। प्रियंका धूपड़ भिवानी से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ की बेटी हैं। प्रियंका धूपड़ के 2 विवादों के कारण उन्हें सरकार की तरफ से निमंत्रण नहीं भेजा गया। उधर, सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। हाईकोर्ट के वकील जगमोहन भट्टी ने याचिका में कहा कि जिनकी नियुक्ति हुई है, वे सत्तारूढ़ राजनीतिक दल से संबंधित हैं। यह संविधान के नियमों का उलंघन है। याचिका में इन नियुक्तियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। 28 मई को इस याचिका पर सुनवाई होगी।

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त समेत अन्य को गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। - Dainik Bhaskar

अब प्रियंका धूपड़ के दोनों विवाद पढ़िए…

  • दूसरी एडवोकेट से पैसे लेने का आरोप: एडवोकेट प्रियंका धूपड़ पर दूसरी एडवोकेट मोनिका जैन से 18 लाख रुपए क्लर्क के जरिए लेने और उसे नहीं लौटाने के आरोप लगे थे। इस पर भिवानी बार एसोसिएशन ने उन्हें डी-बार कर दिया था। यह फैसला एसोसिएशन की आम सभा में लिया गया था। एसोसिएशन ने उसके बाद प्रियंका की प्रेक्टिस पर बैन लगाने का फैसला लिया। इसका पत्र एसोसिएशन की तरफ से अब बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा को लिखा गया था।
  • बच्ची के गैंगरेप केस में दबाव बनाया: असम की बच्ची से गैंगरेप और छेड़छाड़ के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा बाल संरक्षण आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट 2021 में जारी की थी। रिपोर्ट में भिवानी से बाल कल्याण समिति की मेंबर प्रियंका धूपड़, जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र और मनोज एलपीओ को निलंबित करने की सिफारिश की थी। आरोप था कि नाबालिग बच्ची को खरीद कर चरखी दादरी लाया गया। वहां पर बच्ची के साथ सामूहिक रेप किया। प्रियंका धूपड़ और एलपीओ मनोज ने तत्कालीन महिला थाना प्रभारी से मिलीभगत कर बच्ची की अवैध रूप से काउंसिलिंग की और उस पर हरिकिशन के खिलाफ दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। यह दबाव बार-बार बनाया गया और जबरदस्ती कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।
  • नीता खेड़ा HPSC की मेंबर रह चुकीं हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 5 सूचना आयुक्तों के नियुक्ति आदेश जारी किए थे। इनमें रिटायर्ड HCS अधिकारी अमरजीत सिंह, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कर्मवीर सैनी, हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करनाल के संजय मदान, हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य रह चुकी नीता खेड़ा और भिवानी से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ की बेटी प्रियंका धूपड़ शामिल हैं। अंबाला कैंट की निवासी नीता खेड़ा अगस्त 2016 से अगस्त 2022 तक HPSC की सदस्य रह चुकी हैं।
SendShare196Tweet123Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.