चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपने ही 3 विभागों में करप्शन का शक है। उन्होंने इसकी पड़ताल के लिए CM फ्लाइंग के चीफ को 7 जुलाई को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में कहा है कि ऊर्जा विभाग से संबंधित बिजली निगम और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (RTA) ऑफिस में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। यहां तक कि अफसरों के ट्रांसफर के लिए मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों के फोन आ रहे हैं। इसलिए जैसे दूसरे विभागों में सीएम फ्लाइंग सरप्राइज इंस्पेक्शन करती है, वैसे ही इन विभागों में करे। ये भी कहा है कि यदि इन विभागों में कोई अधिकारी या कर्मचारी पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

1. MVI-CEI की पोस्टिंग के लिए सिफारिशी फोन आ रहे सीएम फ्लाइंग को अनिल विज के लेटर लिखने की पहली वजह ये बताई जा रही है कि उन्हें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) और ऊर्जा विभाग के बिजली निगम में चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर (CEI) की पोस्टिंग के लिए मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों के सिफारिशी फोन आ रहे हैं। विज को कहा जा रहा है कि इन पदों पर उनकी पसंद के अधिकारियों को ही पोस्टिंग दें।
2. विज को शक-मोटी रकम लेकर उल्टे-सीधे काम करते हैं कैबिनेट मंत्री अनिल विज को इन सिफारिशी फोन के बाद इन दोनों विभागों में बड़े स्तर पर करप्शन का शक हुआ। चूंकि ये सीधे-सीधे बड़े स्तर पर पब्लिक डीलिंग करते हैं, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। उनका इन पदों पर बैठे अधिकारी मोटी रकम लेकर उल्टे सीधे काम करते हैं। उन्होंने विभागीय स्तर पर भी लेटर लिखने से पहले इन दोनों विभागों की इन पोस्टों का इनपुट मंगाया है, जिसमें उन्हें करप्शन की शिकायतें मिली हैं।
