हरियाणा में आज फिर से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हालांकि राहत यह है कि इमरजेंसी की सेवाएं चलती रहेंगी। डीजी हेल्थ डॉ आरएस पूनिया और हरियाणा मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के पदाधिकारी के बीच देर रात तक हुई वार्ता में सहमति बनी कि डॉक्टर्स प्रदेश में इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं करेंगे। जिसके बाद डॉक्टरों ने तय किया है कि वह न तो ओपीडी में बैठ मरीजों को देखेंगे और न ही ऑपरेशन करेंगे।
नागरिक अस्पतालों में डॉक्टर्स पोस्टमॉर्टम, एमएलआर, ओपीडी, आईपीडी, वीआईपी ड्यूटी, जेल ड्यूटी जैसे काम नहीं करेंगे। तीन दिनों में दूसरी बार डॉक्टरों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है। हालांकि डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर देर रात तक मीटिंगों का दौर जारी रहा।

