Saturday, June 7, 2025
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home हरियाणा हिसार

हरियाणा का बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी देने का ट्रैक रिकॉर्ड अद्भुत : प्रधानमंत्री

- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना

April 16, 2025
0
हरियाणा का बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी देने का ट्रैक रिकॉर्ड अद्भुत : प्रधानमंत्री

हिसार (राजेश सलूजा) : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 2014 से पहले हरियाणा में सरकारी नौकरियों की क्या हालत थी यह किसी से छुपा नहीं है और कांग्रेस की इस बीमारी का इलाज हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने बखूबी किया है। बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने का ट्रैक रिकॉर्ड हरियाणा का अद्भुत है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि उन्हें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा में ऐसी साथी सरकार मिली है। प्रधानमंत्री सोमवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार पर हवाई सेवाओं का शुभारंभ व टर्मिनल-2 का शिलान्यास करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नायब सरकार ने अपने पहले कार्यभार संभालने के दौरान ही एक साथ 25000 योग्य युवाओं को सरकारी रोजगार से जोडते हुए पारदर्शिता का सार्थक कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में भी हजारों नई नौकरियों का रोड मैप बनाकर चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा वह प्रदेश है जहां युवा सेवा में जाकर देश की सीमाओं की रक्षा करता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने वन रैंक वन पेंशन मामले में देश के साथ धोखा करने का काम किया था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद पूरे देश में वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा के वन रैंक वन पेंशन के तहत 13500 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा और हरियाणा की मिट्टी की खुशबू इसी प्रकार दुनिया भर में महक बिखेरती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने ठेठ हरियाणा लहजे में की संबोधन की शुरूआत :

मुख्य मंच पर पहुंचने पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण रूप से हरियाणवी शैली में जनसमूह से सीधा संवाद किया। उन्होंने हरियाणवी बोली में कहा- म्हारै हरियाणा के धाकड़ लोगां नै राम-राम, ठाढ़े जवान, ठाढ़े खिलाड़ी, ठाढा भाईचारा-यो सै हरियाणा की पहचान। यह सुनकर पूरे पांडाल ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत तालियां बजाकर किया। उन्होंने हरियाणा के धाकड़ लोगों को राम-राम करते हुए लावणी के अति व्यस्त समय में भारी जनसंख्या में आने के लिए सभी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

SendShare198Tweet124Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.