Friday, March 27, 2026
जनता का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र
Android App
Haryananewsflash
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us
No Result
View All Result
Haryananewsflash
No Result
View All Result
Home चंडीगढ़

सोसायटी के गेट से गुजरने को लेकर सुरक्षा गार्डों और सोसायटी निवासियों ने कारोबारी भाइयों से की मारपीट

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

May 21, 2024
0
सोसायटी के गेट से गुजरने को लेकर सुरक्षा गार्डों और सोसायटी निवासियों ने कारोबारी भाइयों से की मारपीट

जीरकपुर: जीरकपुर के निर्मल छाया टावर निवासी सौरव कालरा ने जीरकपुर थाने में शिकायत देकर कहा है कि 18 मई को सिल्वर सिटी सोसाइटी के गेट से गुजरने को लेकर सुरक्षा गार्डों और निवासियों ने मेरे और मेरे भाई के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ढकोली में भर्ती कराया गया।

सौरव कालरा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह डेराबस्सी में अपना कारोबार करता है। 18 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह गाड़ी में सवार होकर अपने ऑफिस जा रहा था। जब वह निर्मल छाया टावर से सिल्वर सिटी के गेट से निकलने लगा, तो वहां खड़े सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि वह इस रास्ते से नहीं जा सकता। जब मैने गाड़ी से बाहर निकलकर उससे बात करनी चाही, तो उसने अपने साथ दो अन्य सुरक्षा गार्डों को बुला लिया, जिनके पास लाठियां थीं और उन्होंने मुझे बेरहमी से पीटा। इसके बाद मैंने अपने भाई को बुलाया, जिसने मुझे सुरक्षा गार्डों से बचाया।

इसके बाद हम दोनों सोसायटी के गणमान्य लोगों से बात करने गए, जहां हमारी मुलाकात पार्क के पास वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वी राज कुमार से हुई। हम बात करने ही वाले थे कि तभी अध्यक्ष रमनदीप रंधावा और गुरजोत, जिसके हाथ में डंडा था, भी आ गए। आते ही उन्होंने हमारी एक न सुनी और गालियां देने लगे। इसी दौरान सोसायटी के अध्यक्ष रमनदीप सिंह रंधावा ने वहां मौजूद लोगों को हमें पीटने के लिए उकसाया, जिसके बाद गुरजोत ने मुझे और मेरे भाई को जान से मारने की नियत से सिर पर डंडे से वार किया और चार-पांच लोगों के साथ मिलकर हमें बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हम वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर ढकोली अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने हमें छुट्टी दे दी।

इसके बाद उन्होंने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज ली, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने हमला करने वाले तीन सुरक्षा गार्ड, गुरजोत, रणमीत और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

SendShare216Tweet135Share
ADVERTISEMENT
Haryananewsflash

Copyright © 2022 Haryananewsflash.

Navigate Site

  • About
  • Advertise Contact
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • हरियाणा
      • पंचकुला
      • पानीपत
      • फतेहाबाद
      • जींद
      • झज्जर
      • यमुनानगर
      • रेवाड़ी
      • रोहतक
      • सिरसा
      • हिसार
      • सोनीपत
      • करनाल
      • भिवानी
      • गुड़गांव
      • कैथल
      • फरीदाबाद
      • महेंद्रगढ़
      • चरखी दादरी
      • नूह
    • पंजाब
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • जालंधर
      • तरनतारन
      • पटियाला
      • पठानकोट
      • फरीदकोट
      • भटिंडा
      • लुधियाना
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • लखनऊ
      • आगरा
      • बलिया
      • मुज़फ्फरनगर
      • रायबरेली
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • कुल्लू
      • चंबा
      • धर्मशाला
      • मंडी
      • शिमला
    • चंडीगढ़
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • महाराष्ट्र
  • दुनिया
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • E-PAPER
  • Privacy Policy
  • about-us

Copyright © 2022 Haryananewsflash.