सोने-चांदी के दाम में आज 31 अक्टूबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,151 रुपए बढ़कर 1,20,770 रुपए पर पहुंच गया। कल सोने की कीमत 1,19,619 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसी महीने 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। तब से इसका भाव 10,104 रुपए गिर चुका है। वहीं, चांदी 2,342 रुपए बढ़कर 1,49,125 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,46,783 प्रति किलोग्राम थी। इसी महीने चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से इसकी कीमत 28,975 रुपए कम हो चुकी है। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।
इस साल सोना ₹44,608 और चांदी ₹63,108 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 44,608 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,20,770 रुपए हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 63,108 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,49,125 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

