पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद 58 वर्ष की आयु में विभाग से रिटायर्ड होनें वालें 7 कर्मचारियो को कार्यालय पुलिस उपायुक्त पंचकूला में आयोजित एक सादा समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह नें स्मृतिचिन्ह भेंट करते हुए विदाई दी ।
पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह नें बताया कि आज रिटायर्ड होनें वालें सभी पुलिस कर्मचारी आज के विशेष मेहमान है जिन्होनें अपनें जीवन हिस्सा पुलिस विभाग में जनता के सेवा के लिए दिया और यह सौभाग्य की बात है आज स्वस्थ सही सलामत विभाग से रिटायर्ड हो रहे है औऱ अब खुद को स्वस्थ तदरुंस्त रखें अपनें परिवार के साथ जीवन व्यतीत करें और आगे पुलिस विभाग के साथ जुडे रहें ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग पंचकूला से निरिक्षक राजेन्द्र सिंह, निरिक्षक रोशन लाल, उप निरिक्षक मोहन लाल, उप निरिक्षक सुमेर सिंह, उप निरिक्षक राजबीर सिंह, सहायक उप निरिक्षक ब्रहमानंद, मुख्य सिपाही आन्नद कुमार, सेवानिवृत हुए है ।
इस अवसर पर वेलफेयर इन्सपेक्टर, सेना शाखा इन्चार्ज देवी दयाल, रीडर प्रमोद कुमार, पुलिस विभाग से रिटायर होनें वालें पुलिस कर्मचारियो के परिवार सदस्य और कार्यालय पुलिस उपायुक्त पंचकूला के सभी पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।

