अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। सेंसेक्स 1500 अंक (1.97%) की गिरावट के साथ 74,500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 500 अंक (2.06%) की गिरावट है, ये 23,150 पर आ गया है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG शेयर्स में तेजी है।
बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें
- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
- कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
- अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
-
एशियाई बाजार अपडेट
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.66% गिरकर 5,490 पर कारोबार कर रहा है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 1.04% गिरकर 53,884 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.48% की गिरावट के साथ 25,593 पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22% नीचे 4,120 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 12 मार्च को गिरावट रही
- डाउ जोन्स 739 अंक (1.56%) गिरकर 46,677 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.78% गिरकर 22,311 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 103 अंक (1.52%) गिरकर 6,672 पर बंद हुआ।
कच्चा तेल 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था।
कल सेंसेक्स 829 अंक गिरकर बंद हुआ था
शेयर बाजार में में यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही थी। सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 228 अंक की गिरावट रही।

