
सूर्या ग्रुप द्वारा न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में अपने कार्यालय पर आयोजित 5 दिवसीय ‘समर कैम्प’ के तीसरे दिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय योग व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे योगाचार्य अमन योगी जी व हेल्थ कोच प्रवीन गहलोत ने सामूहिक रूप से योग प्रशिक्षण व स्वास्थ्य शिक्षा दी व योग का महत्व बताया। इस शिविर में क्षेत्र वासियो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया व लाभ प्राप्त किया। अध्यापक विनोद ने बताया कि योग का बहुत महत्व हैं। सूर्या ग्रुप का हमारे क्षेत्र में योगदान बहुत सराहनीय हैं।यह लगातार बहुत अच्छे2 इवेंट करवाता रहता हैं। अमन योगी जी ने बताया कि सभी योग के महत्व को जाने। सूर्या ग्रुप के समाज हित के सराहनीय प्रयास लगातार जारी हैं।आप सभी सूर्या ग्रुप में आकर प्रतिदिन योगाभ्यास कर सकते है। इस अवसर पर डॉ० अशोक लाहली, लेखक पवन गहलोत, काजल ,बबली, सुमन, सुशीला देवी, सूर्या, पावनी, सुप्रिया, तनु, यश, तरुण, पूर्वी, पीयूष, तनिष आदि उपस्थित थे।

