सूर्या ग्रुप के द्वारा 5 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन किया गया। इस शिविर में विधार्थियो को स्वास्थ्य नियम,व्यायाम प्रशिक्षण, योग प्रशिक्षण,नृत्य,गायन,पर्यावरण सुरक्षा,समाजसेवा,प्रस्ताव लेखन,कहानी लेखन आदि की शिक्षा दी गयी। विधार्थियो को शिविर के दौरान फल व शिकंजी दी गयी। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी कृष्ण कलानौर व विशिष्ट अतिथि- संजय पांचाल,महिपाल कटारिया,राहुल शर्मा,सुरेंद्र सिंह भाली रहे। मुख्य अतिथि जी ने सूर्या ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन बहुत ही सराहनीय हैं। ऐसे आयोजन बालको के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। अकाउंट आफिसर जयबीर सिंह गहलोत ने बताया कि सूर्या ग्रुप लगातार शिक्षा व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रयासरत हैं। ग्रुप का खेल व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अहम योगदान जारी है।
महिपाल कटारिया जी ने कहा कि ये आयोजन हर वर्ष कई बार होने सर्वांगीण विकास के लिये बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विधार्थियो को हरियाणा स्पोर्ट्स एंड गारमेंट्स द्वारा उपहार स्वरूप ड्रेस भेंट दी गयी। श्री कृष्ण (सचिव-गतका एसो०) ने सभी बालको को उपहार में फल दिए। इस अवसर पर जयबीर सिंह(अकाउंट ऑफिसर),वजीर सिंह(बैंक मैनेजर), राजेंद्र सिंह(ड्राफ्ट्समैन), श्री कृष्ण (सचिव-गतका एसो०), वेदपाल सचिव-कराटे एसो०), विकास सिद्धान्ति (अधिवक्ता), विशाल लाहली(गतका कोच), प्रधान रणबीर, प्रिंस अध्यापक, जितेन्द्र गहलोत,शक्ति, जोगेंद्र गद्दी खेड़ी, दीपांशु, भूप सिंह भाली, महेंद्र भाली, तुलसी, रामफल सिंह, महेश, अमित, सुशीला, शकुंतला,शशि, रूबी, मंजू आदि उपस्थित रहे।

