गुरदासपुर: शिरोमणि अकाली दल ने आज गुरदासपुर के कादियां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली से अपने चुनाव का आगाज कर दिया है। प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर न केवल भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और बाहरी लोगों द्वारा चलाने की बात कही।
बादल ने कहा कि इस समय पंजाब को बाहरी लोग चला रहे हैं। पंजाब के सभी फैसले मुख्यमंत्री की बजाए अरविंद केजरीवाल ले रहे हैं। सीएम कार्यालय को वैभव कुमार नाम का व्यक्ति चला रहा है। प्रदेश के फाइनेंशियल फैसले अरविंद मोदी नाम का व्यक्ति ले रहा है। यह सरकार विकास नहीं, विज्ञापनों पर पैसा खर्च कर रही है। इसका 30 फीसदी पार्टी वापस ले रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रताप बाजवा पर निशाना साधते हुए कहा कि कादियां को चंडीगढ़ व दिल्ली वाले लोगों की नहीं, बल्कि स्थानीय नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार की व्यवस्था होगी।
सीएम ऑफिस कोई और चला रहा है: प्रदेश में मुख्यमंत्री मान नाम के हैं। इस समय पंजाब को बाहरी लोग चला रहे हैं। पंजाब के सभी फैसले मुख्यमंत्री की बजाए अरविंद केजरीवाल ले रहे हैं। सीएम कार्यालय को वैभव कुमार नाम का व्यक्ति चला रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का ऑफिस वैभव कुमार नाम का एक व्यक्ति चला रहा है, जबकि फाइनेंशियल मामले अरविंद मोदी नाम का व्यक्ति देख रहा है।
राज्यसभा सीट बेची और विज्ञापन में कमीशन: बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पैसे लेकर राज्यसभा सदस्य की सीटें बेची गईं। यहां विकास के लिए पैसा नहीं है, लेकिन विज्ञापनों के लिए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा करोड़ों रुपए विज्ञापनों पर खर्च किया जा रहा है और उसका 30 फीसदी पार्टी वापस ले रही है।
बादल के वादे- सरकार बनने पर क्या करेंगे
पंजाब में पंजाब के युवाओं को नौकरी: अकाली सरकार आने पर पंजाब में केवल पंजाब के युवाओं को नौकरी का कानून बनेगा। पंजाब में उद्योग लगाने वालों के सामने 75 फीसदी पंजाब के लोगों को नौकरी देने की शर्त रखी जाएगी। रोजगार शुरू करने के लिए दस लाख रुपए बिना गारंटी 10 साल के लिए लोन दिया जाएगा।
दरिया के किनारे होंगे पक्के, जमीनों का मालिकाना हक: नदियों के किनारे पक्के किए जाएंगे ताकि लोगों को बाढ़ की मार न झेलनी पड़े। दशकों से जमीनों पर खेती कर रहे लोगों को पक्का मालिकाना हक दिया जाएगा। किसानों को पहल के आधार पर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।
आटा दाल स्कीम फिर से शुरू होगी: आटा दाल स्कीम फिर से शुरू की जाएगी। गरीब लड़कियों की शादी के लिए शगुन स्कीम के तहत एक लाख रुपए दिया जाएगा। बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन के तहत 3100 रुपए दिए जाएंगे।
कबड्डी कप फिर से शुरू होगा: हर विधानसभा हलके में मेरिटोरियस स्कूल खोले जाएंगे, जहां होनहार बच्चों की शिक्षा मुफ्त होगी। कबड्डी कप फिर से शुरू करवाए जाएंगे। पशु मेले, घोड़ों के मुकाबले, कबूतरबाजी के मुकाबले सरकारी तौर पर करवाए जाएंगे।
गैंगस्टर नहीं रहने देंगे: पंजाब में अमन शांति स्थापित की जाएगी और कोई भी गैंगस्टर नहीं रहने दिया जाएगा। गैंगस्टरों के घर व अन्य संपत्तियां नीलाम करवा कर पैसा सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएगा। गैंगस्टरों की दस साल तक जमानत न हो, ऐसे कानून बनाए जाएंगे।
पंजाब में 40 रैलियां होगीं
अकाली दल पूरे पंजाब में 40 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में ऐसी बड़ी रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसकी शुरुआत कादियां से हो रही है। कादियां में 17 फरवरी को होने वाली इस रैली के लिए शिरोमणि अकाली दल के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं। शहरी जिला अध्यक्ष गुरबचन सिंह बबेहली और उनके सहयोगी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

