सिरसा: सिरसा में रोडवेज विभाग में कार्यरत पूर्व ड्यूटी इंचार्ज (DI) अचानक सीएम नायब सिंह सैनी से जाकर मिले और शिकायत सौंपी है। रोडवेज पूर्व डीआई ने एक वीडियो जारी भी किया है। जिसमें रोडवेज कर्मचारी और अफसरों को कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम सैनी को दी शिकायत में सिरसा जीएम और टीएम का भी जिक्र है। आरोप लगाए कि इन भ्रष्ट अधिकारियों का मैं साथ नहीं दे सकता।
रोडवेज कर्मचारियों और अफसरों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सिरसा रोडवेज विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा गर्माया हुआ है। कई दिन से आरोप लग रहे हैं। इससे पहले एचकेआरएन कर्मचारी कंडक्टर चांडीवाल भी बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे थे और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसे बाद पुलिस ने डिटेन कर लिया था। अब डीआई ने भी आरोप लगाए हैं।
जारी वीडियो में कृष्ण माचरा बोले-साथियों, आज उम्मीद जगी है। इन शोषण करने वाले अधिकारियों का कुछ होगा। आज हमारे सीएम नायब सिंह सैनी से मिलकर अंदर की आत्मा ने मेरा साथ दिया है। तेरे साथ शोषण हुआ है और काम करने वाले कर्मचारियों का शाेषण हुआ है। उनका भला होगा। भगवान ने शायद सही रास्ते पर भेजा है। मैंने सिरसा रोडवेज जीएम और टीएम सिरसा के बारे में एप्लीकेशन सीएम को दी है। देखते हैं अब हमारी सरकार क्या करती है। अगर सरकार का फैसला सही आता है तो इस सरकार के साथ हमेश-हमेशा के लिए रहना चाहिए। अच्छी सरकार का साथ देना चाहिए। इन भ्रष्ट अधिकारियों का किसी तरह भी साथ देकर मेरे जमीर को मारना मेरे बश की बात नहीं है। धन्यवाद।

