सिरसा: सिरसा स्थित ऐलनाबाद में नरमे की तुलाई व रेट को लेकर बुधवार को मिल संचालकों, मार्केट कमेटी के सदस्यों व किसान यूनियन के पदाधिकारी में मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान बीजेपी के मंडल अध्यक्ष द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर मीटिंग को विवादित कर दिया गया। जिसके चलते किसानों व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच में हाथापाई हो गई।

जानकारी के अनुसार किसान यूनियन प्रधान प्रकाश ममेरा, मार्केट कमेटी और मिल संचालकों की विगत दिवस मूसली गांव के किसान की 17 क्विंटल नरमे की तुलाई को लेकर वार्ता जारी थी। जिसको लेकर किसान यूनियन ने आक्रोश जाहिर करते हुए बुधवार को प्रदर्शन कर मामले को सुलझाने की बात रखी थी। जिसको लेकर बैठक चल रही थी।
इसी दौरान जसवीर सिंह चहल ने आकर आकर मीटिंग की बात को बिना सुने ही अन्य प्रकार की विवादित बातें करनी शुरू कर दीं। जिस पर किसान नेता ने उन्हें मुद्दे से हटकर अन्य बात न करने को कहा। जिस पर आक्रोशित होते हुए जसवीर सिंह चहल फिजूल की बातें करते हुए अभद्र भाषा पर आतुर हो गए। इसी अभद्र भाषा को लेकर किसानों व जसवीर सिंह चहल में हाथापाई शुरू हो गई।
वहीं, प्रधान प्रकाश ममेरा ने बताया कि जसवीर सिंह चहल द्वारा की गई अभद्र भाषा का किसान यूनियन कड़े शब्दों में निदा करती है। उन्होंने कहा कि जहां किसानों की बात की जानी थी, वहीं मुद्दे से हटकर बात करना अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि जसवीर सिंह चहल हमेशा विवादों में रहा है।
