सिरसा: सिरसा में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ रेप मामले में जांच में पाया गया है कि आरोपी युवक दोनों दोस्त है। कई दिनों से वह पीड़िता को फोन पर धमकी देकर परेशान कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसकी जांच डीएसपी स्वयं करेंगे। लड़कियां नाबालिग और आरोपी युवक बालिग है। ऐसे में पुलिस ने उनके लिए दाबिश शुरू कर दी है। अब इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग और सीडब्ल्यूसी ने संज्ञान लेते हुए नाबालिगों की काउंसलिंग करवाई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
मामले के अनुसार, पहले बड़ी बहन को युवक ने फोन कर बुलाया और बाद में उसी युवक ने उसकी छोटी बहन को भी सुनसान जगह पर बुला लिया। इसके बाद दोनों के साथ कार सवार युवक और उसके दोस्त ने कार में रेप किया। इस घटना में नाबालिग लड़कियों की महिला भी शामिल है, जो उनके पड़ोस में रहती है और रिश्ते में चाची लगती है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह जानिएं पूरा घटनाक्रम के बारे में
जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव निवासी दोनों सगी बहनों में बड़ी बहन (कक्षा 10वीं) और छोटी बहन (कक्षा 9वीं) में पढ़ती है। नाबालिग लड़कियों की चाची ने अपने फोन से एक युवक से बात करवाई। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आ गए और बातचीत होने लगी। एक दिन युवक ने उसे फोन कर बाहर बुला लिया तो वह अपनी छोटी बहन को भी साथ ले गई। उस वक्त कार में युवक के साथ उसका दोस्त भी था। दोनों युवकों ने दोनों सगी बहनों के साथ गलत काम किया। आरोप है कि युवक ने दबाव देकर उसकी छोटी बहन को बुलाया था। इस पर युवकों ने उन दोनों बहनों को ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

