पंचकूला: पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में जिला में साइबर अपराधो से बचनें हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करके साइबर पुलिस लोगो को साइबर अपराधो से बचनें हेतु जागरुक कर रही है जिस मुहिम के तहत आज इन्सपेक्टर सुनीता पुनिया के नेतृत्व में उसकी टीम द्वारा इंडो स्वीफ्ट फार्मा कंपनी इण्ड्रिस्ट्रियल एरिया पंचकूला में कंपनी कर्मचारियो के साथ बातचीत करते हुए साइबर अपराधो से बचनें हेतु जागरुक किया और किस प्रकार से साइबर अपराध जाल बनाकर लोगो को बेवकूफ बनाकर आपके साथ लाखो करोडो रुपये की धोखाधडी कर लेते है क्योकि आपके द्वारा एक छोटी नामसमझी आपका काफी बडा नुक्सान कर देती है इसलिए आज के इस डिजिटल युग में आपको मोबाइल, कम्पयूटर, इंटरनेट का प्रयोग करते समय सावधान रहनें की आवश्यकता है क्योकि साइबर अपराधी आपको किसी प्रकार का लोभ लालच देकर आपको अपनें बहकावें में लेकर आपके साथ ठगी को अन्जाम देते है ऐसे में किसी अन्जान व्यक्ति के साथ बातचीत ना करें ना ही किसी प्रकार का ओटीपी शेयर करें इसके अलावा किसी अन्जान व्यक्ति के कहनें पर मोबाइल में किसी प्रकार की रिमोट एप्लिकेशन इन्सटाल करनें आवश्यकता है किसी प्रकार की घटना होनें पर या कोई व्यक्ति आपके साथ किसी प्रकार से धोखाधडी होती है तो तुरन्त साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर काल करके रिपोर्ट दर्ज करवाये और इसके अलावा साइबर पोर्टल WWW.CYBERCRIME.GOV.IN शिकायत दर्ज करवाएं।

इन्सपेक्टर सुनिता पुनिया नें बताया कि हर दिन साइबर अपराधी एक नया तरीका अपनाकर लोगो को बेवकूफ बनाकर धोखाधडी को अन्जाम दे रहा है इस साइबर अपराध से बचनें की तरीका यही है कि आपको खुद को साइबर अपराध से सबंधित जागरुक व सावधान रहनें की आवश्यकता है और साइबर जाल में पीडित व्यक्ति सिर्फ दो वजह से फंसता है एक तो डर से दुसरा लालच से इसलिए किसी भी प्रकार के लोभ लालच में ना आएं और किसी से डरनें की आवश्यकता नही है इस बारे तुरन्त साइबर हेल्पलाईन 1930 पर काल करें या साइबर थाना सेक्टर 12 औऱ किसी भी थाना में जाकर साइबर हेल्प डैस्क से मदद लें।

